About Us



II आप सबका बहुत आभार जो आपने हमें इतना प्यार दिया और लेखों को पसंद किया।   II 
         
                      वर्तमान दौर श्रेष्ठ के चुनाव का दौर है इसलिए हम आपके स्वस्थ जीवन के लिए विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं पर सतत अध्ययन कर सर्वोत्कृष्ट लेख प्रस्तुत करने का प्रयास करते हैं ।  इस संबंध में पुरे देश के पत्र - पत्रिकाओं का विस्तृत अवलोकन कर , दिए गए तथ्यों की जाँच करके आपके सम्मुख प्रस्तुत करने का प्रयास  हमारे द्वारा किया जा रहा है। हमें आशा है की निश्चय ही यह प्रयास आप सभी सम्मानीय जनों के लिए अत्यंत लाभकारी होगा।
                                                        यहाँ प्रकाशित सभी सामग्रियों /लेखो को प्रस्तुत करते समय इस बात का पूरा-पूरा ध्यान रखा गया है कि उपलब्ध जानकारी, आपको विश्वसनीय तथा उपयोगी लगे।  तथ्यों का संकलन विभिन्न स्रोतों से एवं कठिन परिश्रम से किया गया है जो की कई पत्र -पत्रिकाओं , विभिन्न प्रकाशनों एवं अलग अलग सूत्रों से एकत्रित सारगर्भित परिणाम के रूप में आपके समक्ष उपस्थित हुआ है, परन्तु फिर भी प्रस्तुत लेखों  में तथ्यों की प्रमाणिकता संदेह से परे नहीं है अतः संबंधित मूल स्रोत ही अंतिम व निर्णायक है। पाठकों से अपेक्षा है कि वे लेखों की त्रुटियों एवं विरोधाभासी जानकारी से हमें अवगत करा कर अपनी जागरुकता का परिचय देंवे और त्रुटि मुक्त संस्करण के प्रकाशन में हमें सहयोग प्रदान करें।

   -आपके उज्जवल भविष्य और स्वस्थ्य जीवन की अनेकानेक शुभकामनाओं एवं प्रार्थना सहित धन्यवाद -

No comments:

Post a Comment